Tuesday, October 20th, 2026

जब तक तीसरी लहर की संभावना कम नहीं हो जाती,तब तक नहीं करवाऊंगा स्वागत-CM शिवराज

इंदौर
 देशभर में कोरोना के केस भले ही बहुत कम हो गए हैं लेकिन तीसरी लहर की आशंका अभी भी खत्म नहीं हुई है. कई राज्यों में समाप्ति के करीब पहुंचा कोरोना ने दोबारा सिर उठाया है. मास्क नहीं लगाने और सोशल डिस्टेसिंग भूल जाने के कारण हालात बदतर होते गए हैं और ये लापरवाही अंतत: आम लोगों को खासी भारी पड़ी है.

इन स्थितियों को देखते हुए मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh ) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने एक बड़ी घोषणा की है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इंदौर (Indore ) में यह घोषणा की. वे यहां कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेने आए थे. इस मौके पर सीएम का स्वागत करने भाजपाई उमड़ पड़े.


इंदौर में सीएम के स्वागत के लिए कोरोना प्रोटोकाल ताक पर रख दिया गया. एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक उनका जगह-जगह स्वागत किया गया. भीड़ में स्वागत से आहत मुख्यमंत्री ने कहा, कोरोना संक्रमण से दुनिया परेशान है. ऐेसे में इस तरह भीड़ भरा स्वागत कराकर मुझे आत्मग्लानि हो रही है.

इसको लेकर सीएम शिवराज ने बाकायदा माफी मांगी. इस दौरान उन्होंने अहम घोषणा भी की. सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि जब तक कोरोना की तीसरी लहर की आशंका पूरी तरह खत्म नहीं हो जाती तब तक मैं मंच पर स्वागत नहीं कराऊंगा.


सीएम ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की तथा अधिक भीड़ वाले कार्यक्रमों से बचने की भी सलाह दी. उन्होंने खासतौर पर इंदौरवासियों से कहा कि आपका शहर स्वच्छता में पूरी दुनिया को नई दिशा दे चुका है, अब कोरोना को खत्म करने के लिए भी इसी तरह से आपको आगे आना होगा. सीएम ने बताया कि इंदौर में अक्टूबर तक वैक्सीनेशन पूरा हो जाएगा.

एमओजी लाइन स्थित पिंक वैक्सीनेशन सेंटर पर उन्होंने कहा, मुझे पूरा भरोसा है, गर्भवतियों के टीकाकरण के मामले में भी इंदौर इतिहास रचेगा। उन्होंने कहा, बड़े उत्साह के साथ बहनें यहां बैठी हैं। मन में कोई भ्रम-डर नहीं है। वैक्सीन उन्हें और आने वाले बच्चे को सुरक्षित रखेगी।

 

#सीएम ने लोगों से सावधानी

Source : Agency

पाठको की राय