Tuesday, October 27th, 2026

बकरे की तरह काट डालूंगा तुम्हें- धमकी से घबराए दुकानदार ने जान बचाने की लगाई गुहार

प्रयागराज
करबला खुल्दाबाद के रहने वाले दुकानदार शिवम प्रजापति को बकरे की तरह काट डालने की धमकी दी गई है। इससे शिवम और उसका परिवार भयभीत है। पीड़ित ने खुल्दाबाद थाने में राजरूपपुर के रहने वाले इरफान खान और विशाल तिवारी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

दुकान पर आकर धमकाया और की मारपीट तो लिखाया केस
शिवम प्रजापति घर में ही किराने की दुकान चलाता है। उसका आरोप है कि राजरूपपुर के रहने वाले इरफान और विशाल उसकी दुकान पर पहुंचे। पहले दोनों ने अपशब्द कहा। विरोध करने तक मारपीट की गई। इरफान धमकाते हुए बोला कि ज्यादा बोलोगे तो बकरे की तरह तुमको काट देंगे। थाना प्रभारी खुल्दाबाद अनुराग शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर रंजिश है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

उधार का नारियल पानी न देने पर चापड़ से मारा
धूमनगंज के सूबेदारगंज निवासी अमन कुमार आनंद भवन गेट के पास ठेले पर नारियल पानी बेचता है। उसका आरोप है कि राहुल तिवारी नामक युवक अपने छोटे भाई व दोस्त के साथ बाइक से दुकान पर आए। नारियल पानी उधार मांगने लगे। इन्कार करने पर मारपीट करने के साथ ही चापड़ से हमला कर दिया। मामले की रिपोर्ट कर्नलगंज थाने में दर्ज कराई गई है।

होटल संचालक को पीटा
शहर कोतवाली इलाके में बादशाही मंडी के रहने वाले तपन कुमार चौरसिया ने कोतवाली थाने में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि जानसेनगंज में खाने का होटल चलाने वाले उनके चाचा को दुकान में घुसकर तीन लोगों ने पीटा। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया, तब जाकर जान बची।

 

 

#his life

Source : Agency

पाठको की राय