Thursday, October 22nd, 2026

आज दिल्ली में होगी I.N.D.I.A. की बैठक : शरद पवार

मुंबई

लोकसभा चुनाव परिणाम (Lok Sabha Election Results 2024) के अभी पूरे परिणाम सामने नहीं आए हैं, लेकिन राजनीतिक हलचत तेज हो गई है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता शरद पवार ने कहा कि दिल्‍ली में आज  इंडिया गठबंधन की बैठक होगी. साथ ही पवार ने कहा कि उन्‍होंने अभी तक चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार या किसी अन्‍य से बातचीत नहीं की है. पवार ने कहा कि इस चुनाव परिणाम ने देश की तस्वीर भी बदल दी है. इसमें महाराष्ट्र की बड़ी भूमिका है. इसके लिए मुझे महाराष्ट्र के लोगों पर गर्व है. साथ ही उन्‍होंने कहा कि यदि इंडिया अलायंस देश हित में कुछ कदम उठा रही है तो हम महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के माध्यम से सामूहिक योगदान में सबसे आगे रहेंगे.

लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में प्रमुख भूमिका निभाई : पवार

साथ ही पवार ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्श को सामने रखते हुए शाहू-फुले-अम्बेडकर के प्रगतिशील विचार को आगे बढ़ाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने में प्रमुख भूमिका निभाई है.

उन्‍होंने कहा कि अघाड़ी जाति और धर्म के विवादों से परे जाकर रोजगार, महंगाई जैसी रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है. साथ ही उन्‍होंने महाराष्ट्र विकास अघाड़ी पर विश्‍वास जताने के लिए महाराष्‍ट्र के लोगों का आभार जताया है.

उन्‍होंने कहा कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी अपनी भूमिका को जमीनी स्तर तक ले जाने का प्रयास करेगी. साथ ही उन्‍होंने वादा किया कि हम अंतिम तत्व के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास करना जारी रखेंगे.

 

#Sharad Pawar

Source : Agency

पाठको की राय