Monday, October 19th, 2026

राजस्थान-पंजाब मुकाबले से आई लीग फुटबॉल मैच का आगाज

कोलकाता
राजस्थान युनाइटेड एफसी आई लीग फुटबॉल के पहले मैच में रविवार को राउंड ग्लास पंजाब एफसी से खेलेगी तो सभी की नजरें ब्राजील के स्टार मार्शेलिन्हो लेइटे परेरा पर होगी।

पहले दिन के अन्य मैच में गोकुलम केरला का सामना पूर्व चैंपियन चर्चिल ब्रदर्स से होगा। वहीं अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की डेवलपमेंटल टीम इंडियन एरोज की टक्कर ट्राउ एफसी से होगी।

2016 में 10 गोल किए थे राजस्थान के ब्राजीली स्ट्राइकर मार्शेलिन्हो ने इंडियन सुपर लीग में 2016 में अपने पदार्पण सत्र में ही 10 गोल करके गोल्डन बूट जीता था। दिल्ली डायनामोस के साथ शुरुआत करने के बाद पुणे सिटी एफसी, हैदराबाद एफसी, ओडिशा एफसी और एटीके मोहन बागान के लिए खेल चुके मार्शेलिन्हो 79 मैच में 33 गोल कर चुके हैं।

अब वह आरयूएफसी के लिए खेलेंगे जो आई लीग के लिए क्वालिफाई करने वाली राजस्थान की पहली टीम है। ब्राजील के इस स्टार खिलाड़ी ने कहा, यह नई टीम है और मैं युवा खिलाड़ियों के लिये मिसाल पेश करना चाहता हूं। इसके साथ ही अपने खेल का पूरा मजा भी लेना चाहता हूं।

दूसरी ओर पंजाब के पास इंग्लैंड के डिफेंडर जोसेफ यार्ने, स्पेन के मिडफील्डर जोसेबा बेइतिया , इंग्लैंड के स्ट्राइकर कुर्तिस जी जैसे सितारे हैं।

 

#football

Source : Agency

पाठको की राय