Wednesday, October 21st, 2026

आगामी अभ्यास वर्ग को लेकर भा.कि.संघ की हुई बैठक

डिंडोरी/मेंहदवानी
भारतीय किसान संघ आगामी दिवस 20 एवं 21अगस्त को अभ्यास वर्ग का आयोजन कर रहा है।संघ के अभ्यास वर्ग की तैयारी को लेकर संघ सक्रिय हैं और लगातार बैठक करके तैयारियों का जायजा ले रहा है।
     
अभ्यास वर्ग की रूपरेखा को लेकर आज 9 अगस्त मंगलवार को मेहंदवानी में जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू के नेतृत्व में तहसील किसान संघ के बैठक का आयोजन किया गया।

संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू का कहना है कि भारतीय किसान संघ किसानों की खेतीबाड़ी को लेकर,सरकार के लाभकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर, हो रही समस्या को बहुत गंभीरता से लेता है। जिला के किसान सशक्त होकर अपनी आवाज आंगे उठा सके,किसान अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रख सके एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए भारतीय किसान संघ अभ्यास वर्ग का आयोजन कर रहा है और सभी किसानों से आग्रह कर रहा है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर किसानों की समस्या को सामने रखे।
    
आज के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, जिलामंत्री अधिवक्ता  निर्मल कुमार,किसान मित्र ब्रजबिहारी साहू,तहसीलध्यक्ष सहदेव साहू, चिरौंजी लाल चंद्रोल सहित अनेक किसान साथी उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय