Tuesday, October 20th, 2026

अपनी जन्मभूमि को प्रणाम करने आया हूूं: शिवराज

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा मैं आज अपनी जन्मभूमि, कर्मभूमि, मातृभूमि, पुण्यभूमि वो माटी जिसके अशीर्वाद से प्रदेश की जनता की सेवा का इतना काम कर पाया मैं आज वहां प्रणाम करने आया हूं। अपने ग्रामवासियों की शुभकामनाएं और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर आज मैं नामांकन फॉर्म जमा करने जा रहा हूं।

उन्होंने कहा कि मैंने सरकार नहीं परिवार चलाया है। मुझे प्रदेश की जनता ने बहुत प्यार दिया है और मैंने अपनी जन्म भूमि जैत का नाम पूरे देश में रोशन किया है। आज जैत को पूरा देश जानता है। मेरा और नर्मदा मैया का प्रेम जगजाहिर है। आप मुझे आशीर्वाद दीजिए, आप सभी लोग शिवराज बनकर चुनाव लड़िए।

 

Source : Agency

पाठको की राय