Tuesday, October 20th, 2026

घर की चारदीवारी से निकल कर मैं मिसेज यूनिवर्स के खिताब तक पहुंची, तो आप भी साकार कर सकते हैं अपने सपने - प्रेरणा

भिलाई.
फैशन और मॉडलिंग के विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने मैट्स फैशन यूनिवर्सिटी रायपुर ने गेस्ट लेक्चर के लिए मिसेज यूनिवर्स प्रेरणा धाबर्डे को आमंत्रित किया। इस दौरान प्रेरणा ने मॉडलिंग और फैशन के क्षेत्र में प्रवेश, इस की तैयारी और चुनौतियों पर विस्तार से बात की। की जाए इसकी जानकारी विशेष रूप से दी।

प्रेरणा ने बताया कि मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में वर्तमान एवं भविष्य में रोजगार के असंख्य अवसर उपलब्ध है बस आपको सही तरीके से उचित गाइडेंस में आगे बढ़ाना है। उन्होंने अपने स्वयं के उदाहरण के द्वारा बताया कि मै  एक घरेलू महिला अपने घर की रसोई की चारदीवारी से बाहर निकाल कर यूरोप पंहुची और 2022-23 में बल्गारिया में मिसेज यूनिवर्स बेस्ट परफॉर्मेंस और मिसेज यूनिवर्स सेन्ट्रल पेसिफिक एशिया का ताज हासिल किया। आज मैं एक बड़े ज्वेलरी ब्रांड की मॉडलिंग के साथ ही बॉलीवुड फिल्म में लीड रोल कर रही हूं, ऐसे में आप लोग भी अपने सपने साकार कर सकते हैं। प्रेरणा ने सफलता किस प्रकार संभव हो सकी इसके बारे में आवश्यक टिप्स भी दिए।

इस दौरान उपस्थित स्टूडेंट छात्रों और छात्राओं ने इस गेस्ट लेक्चर से प्रभावित होकर अपने आप को ट्रांसफॉर्म करने का निर्णय लिया। सभी स्टूडेंट अपने आत्मविश्वास, टेलेन्ट और  टाइम का सही उपयोग कर सफल होकर, अपना और देश का नाम रोशन करने हेतु प्रतिबद्ध दिखे।मैट्स यूनिवर्सिटी के फैशन डिजाइनिंग विभाग की प्रमुख परविंदर कौर ने मल्टी टैलेंटेड मिसेज यूनिवर्स प्रेरणा धाबर्डे को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 

#Prerna Dhaberde

Source : Agency

पाठको की राय