Tuesday, October 20th, 2026

Hyundai ने जनरल मोटर्स से साइन की टर्म डील

नई दिल्ली
 हुंदै मोटर इंडिया ने जनरल मोटर्स इंडिया के तेलंगाना स्थित विनिर्माण संयंत्र में कुछ विनिर्माण उपकरणों, कुछ भूमि एवं इमारतों का अधिग्रहण करने के उद्देश्य से एक गैर-बाध्यकारी समझौता (टर्म शीट) किया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कार निर्माता कंपनी हुंदै मोटर ने एक बयान में कहा कि यह समझौता महाराष्ट्र स्थित संयंत्र से संबंधित कुछ परिसंपत्तियों के संभावित अधिग्रहण के लिए है। इसके दायरे में भूमि एवं इमारतों का प्रस्तावित अधिग्रहण और तेलंगाना संयंत्र से कुछ विनिर्माण संयंत्रों का अधिग्रहण भी है।

जनरल मोटर्स ने भारत में दो दशक से भी अधिक समय तक परिचालन करने के बाद 2017 के अंत में अपनी वैश्विक पुनर्गठन कार्रवाई के तहत देश में कारें बेचना बंद कर दिया था। उसके तेलंगाना स्थित संयंत्र में करीब 1.3 लाख इकाई तथा 1.6 लाख इंजन प्रतिवर्ष की स्थापित विनिर्माण क्षमता है।

 

 

#Hyundai

Source : Agency

पाठको की राय