Wednesday, October 21st, 2026

Hyderabad: ओवैसी के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार माधवी लता की तीखी बयानबाजी, गिनाईं कमियां और बोलीं- जंग का एलान....

हैदराबाद.

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। कल ही भाजपा ने अपने कुल 195 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया था। भाजपा ने 16 राज्यों और दो केंद्र शासित राज्यों में अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। तेलंगाना की चर्चित हैदराबाद सीट पर भाजपा ने इस बार कोम्पेला माधवी लता को उतारा है।

फिलहाल, इस सीट पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी सांसद हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आई है, जिसमें माधवी लता ओवौसी पर तीखा वार करती नजर आईं। उन्होंने कहा कि जंग का एलान कर दिया गया है। माधवी लता ने कहा, 'यह निर्वाचन क्षेत्र इतना उपेक्षित है कि यहां गरीबी और शैक्षणिक पिछड़ापन है। हैदराबाद लोकसभा में कोई सफाई, शिक्षा या स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं हैं। मदरसों में बच्चों को खाना नहीं मिल रहा है। मंदिरों और हिंदू घरों पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। मुस्लिम बच्चे अशिक्षित हैं। बाल श्रम है।'

निर्वाचन क्षेत्र में बहुत कुछ करने की जरूरत
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को हैदराबाद से नए चेहरे के तौर पर कोम्पेला माधवी लता को मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा, 'लोगों के लिए कुछ नहीं किया गया है। पुराना शहर न तो पहाड़ है और न ही आदिवासी इलाका है। यह हैदराबाद के केंद्र में है लेकिन वहां गरीबी है। निर्वाचन क्षेत्र में बहुत कुछ करने की जरूरत है।'

 

#BJP candidate Madhavi Lata's#sharp statement#war against Owaisi#enumerated shortcomings

Source : Agency

पाठको की राय