Monday, October 19th, 2026

पत्नी को वापस लाने पति पहुंचा SP ऑफिस

छतरपुर

 छतरपुर में एक युवक ने SP से अनूठी गुहार लगाई है। कहा- साहब, मेरी पत्नी बहुत सुंदर है। स्मार्ट और पढ़ी-लिखी है। लेकिन मैं अपनी पत्नी जैसा सुंदर और स्मार्ट नहीं हूं। शादी के बाद पत्नी सिर्फ 3 दिन मेरे साथ रहकर मायके चली गई। मैं उसे लेने गया तो ससुरालवालों ने कमरे में बंद करके मुझे पीटा। साहब, उसे बुलवा दो...।

बांदा (उत्तरप्रदेश) के मटोंध गांव के नंदू पाल की शादी 30 अप्रैल 2021 को मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र के नगरौली गांव की रीना पाल से हुई थी। नंदू ने बताया कि 16 फरवरी को वह पत्नी को लेने ससुराल गया था। ससुरालवालों ने उसे पत्नी से मिलने तक नहीं दिया। पत्नी भी साथ चलना तो दूर, उसे देखने तक नहीं आई। पत्नी से एक मुलाकात के लिए वह ससुराल के लोगों से काफी मिन्नतें करता रहा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।


थाने पहुंचा, पर पुलिस ने नहीं सुना
नंदू ने बताया कि घटना वाले दिन ही वह लवकुश नगर थाने पहुंचा। पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं सुनी। इस वजह से वह शिकायत लेकर SP के पास पहुंचा। उसका कहना है कि उसकी पत्नी सुंदर है, लेकिन उसे अपने पति को छोड़कर नहीं जाना चाहिए।

 

#SP ऑफिस

Source : Agency

पाठको की राय