Tuesday, October 20th, 2026

तलाक के लिए पति की SSP ऑफिस में गुहार

बुलंदशहर
बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिस सुनकर आप चौंका जाएंगे। जी हां..यहां एक शख्स ने अपनी बीवी से परेशान होकर तलाक के लिए एसएसपी ऑफिस में स्थित महिला सेल में गुहार लगाई है। शख्स का कहना है कि उसकी बीवी बीड़ी पीती है। जिससे मुझे एलर्जी होती है, कई बार समझाने के बावजूद वो नहीं मानती। उससे तलाक दिला दो।
 
ये मामला जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र का है। अमर उजाला की खबर के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले जहांगीराबाद निवासी एक शख्स एसएसपी ऑफिस पहुंचा। एसएसपी ऑफिस में स्थित महिला सेल कार्यालय में शख्स ने महिला सेल प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपा और बताया कि उसकी पत्नी बीड़ी पीने की शौकीन है। उसके बीड़ी पीने से समाज में उसकी प्रतिष्ठा भी खराब हो रही है। इस संबंध में उसने कई बार अपनी बीवी को समझाया। लेकिन, वह अपनी आदत से बाज नहीं आ रही है।

इस बारे में उसने मायके पक्ष के लोगों से भी बात की। लेकिन, उनके समझाने के बाद भी उसकी पत्नी नहीं मान रही है। पति ने बताया कि उसके दोस्त व रिश्तेदार भी कई बार उसे टोक चुके हैं। जिस पर महिला सेल प्रभारी ने उसे समझाया और उसकी पत्नी को बुलवाया। जब पुलिस ने महिला से बीड़ी पीने का कारण पूछा तो उसने बताया कि जब भी वह किसी बात को लेकर परेशान होती है तो बीड़ी पी लेती है। जिस पर महिला सेल प्रभारी ने उससे कहा कि बीड़ी पीने से उसके शारीरिक नुकसान के साथ ही पति को भी परेशानी हो रही है।

 

#talak

Source : Agency

पाठको की राय