Sunday, October 25th, 2026

पत्नी से पति ने जबरन बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध, ससुर ने भी किया गंदा काम, महिला ने सुनाई आपबीती

मुंबई

 शख्स ने अपनी 28 साल की पत्नी के साथ करीब 5 महीने तक अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया. इसके साथ ही महिला के ससुर ने भी से गलत तरीके से छुआ. मामला पिछले साल का है, लेकिन महिला ने अब अपने पति के खिलाफ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में मामला दर्ज कराया है. इसके साथ ही महिला ने सास-ससुर सहित छह रिश्तेदारों पर पीड़िता को परेशान करने के आरोप में भी प्राथमिकी दर्ज कराई है. हालांकि, महिला ने देर से शिकायत दर्ज कराना की वजह नहीं बताई है.

पिछले साल जुलाई से नवंबर की बीच हुई घटना

एक अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ठाणे जिले के भिवंडी की रहने वाली 28 साल की महिला ने केस दर्ज कराया है. महिला ने पुलिस को बताया कि यह कथित अपराध पिछले साल जुलाई से नवंबर के बीच हुआ था, लेकिन पीड़िता ने देर से शिकायत दर्ज कराने का कारण नहीं बताया. अधिकारी के मुताबिक, महिला ने कहा कि उसके 34 वर्षीय पति ने आपत्ति जताने के बावजूद उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए. इसके साथ ही उसके ससुर ने उसे अनुचित तरीके से छुआ.

 

#rap

Source : Agency

पाठको की राय