Saturday, October 24th, 2026

पति-पत्नी ने मिलकर की मेडिकल व प्रापर्टी व्यावसायी की सब्बल से दिनदहाड़े हत्या, गिरफ्तार

धमतरी
जैन समाज के कोषाध्यक्ष व मेडिकल व प्रापर्टी व्यावसायी राजेंद्र पारख की पति व पत्नी ने जमीन विवाद को लेकर सब्बल से हमलाकर हत्या कर दी। इस मामले में अजुर्नी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं घटना के बाद से जैन समाज के लोगों में काफी आक्रोश देखा गया और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अपनी दुकानें बंद कर दी हैं।

शांति नगर कॉलोनी निवासी राजेंद्र पारख (58) मेडिकल स्टोर का संचालन करने के साथ ही जमीन खरीदी-बिक्री का भी काम करते थे। उन्होंने एक जमीन ग्राम अमेठी बस्ती मंच के पास ली थी और इसे लेकिन उनका फिरंगी निर्मलकर से विवाद चल रहा था तथा मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। राजेंद्र सुबह करीब 9 बजे अपनी दुकान पर पहुंचे और फिर वहां से अमेठी गांव चले गए जहां जमीन की बाउंड्रीवॉल होने के बाद वहां दरवाजा लगवाने के लिए गए थे। इसी दौरान सुबह करीब 9.30 बजे फिरंगी निर्मलकर अपनी पत्नी फुलेश्वरी निर्मलकर के साथ वहां पहले से मौजूद था। राजेंद्र को वहां देख दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि आरोप फिरंगी ने सब्बल से राजेंद्र पर वार कर दिया, यह देख फुलेश्वरी ने भी उसी सब्बल से राजेंद्र पर दोबारा हमला कर दिया। वार इतना जोरदार था कि राजेंद्र का सिर फट गया और उसका भेजा तक बाहर आ गया। इसके बाद भी आरोपियों ने उसके गले में सब्बल घुसेड़ दिया। स्थानीय गांव वालों ने देखा तो अजुर्नी पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राजेंद्र को मसीही अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका हैं, फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं।  

इधर वारदात के बाद जैन समाज के लोग आक्रोशित हो गए हैं क्योंकि राजेंद्र जैन समाज का कोषाध्यक्ष भी था। घटना की जानकारी मिलने के बाद समाज के व्यापारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अपनी दुकानें बंद कर दी। उनका कहना था कि समाज के बड़े व्यापारी की हत्या हुई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय