Thursday, October 22nd, 2026

पति-पत्नी ने की खुदकुशी,कारण अज्ञात


रायपुर

राजधानी के सेजबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवनी निवासी पति -पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम नंदू नवरंग व पत्नी का नाम मीनाक्षी नवरंग बताया गया है। दोनों ने अलग अलग कमरों में फांसी लगायी है। पड़ोसियों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है इसलिए खुदकुशी का कारण पता नहीं चल पाया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय