Saturday, October 24th, 2026

चरित्र शक में दोस्तों और पिता के साथ पति ने की सड़क पर पत्नी की पिटाई

भोपाल
मध्य प्रदेश में इन दिनों अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल ही में जो मामला सामने आया है वह आलीराजपुर का है। जी दरअसल यहाँ पर एक महिला के पति ने उसकी और एक युवक की जमकर पिटाई की है। मिली जानकारी के तहत महिला के पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और इसी के चलते उसने बेरहमी के साथ अपने माता-पिता और दो दोस्तों के साथ मिलकर डंडे से महिला और युवक को पिटाई की। इस दौरान उसने महिला के कुछ कपड़े भी उतार दिए। हालाँकि इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

आप सभी को हम यह भी बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इसके पहले भी ऐसे चौकाने वाले मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल इस मामले को सोंडवा थाना क्षेत्र के गांव छोटी वेगलगांव का बताया जा रहा है। जी दरअसल इस मामले में पति ने बीते शुक्रवार शाम पत्नी को गांव के ही एक अन्य युवक के साथ उसे देख लिया था। इसी के बाद वह गुस्से से लाल हो गया और उसने अपने दो दोस्तों और माता-पिता के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई शुरू कर दी।

जिस दौरान पति महिला को लकड़ी से खूब पीट रहा है, उस दौरान महिला की सास अपने बेटे को उकसा रही है। इस दौरान युवक के साथ उसके दो दोस्त और उसका पिता भी महिला और युवक को मार रहे थे। जैसे ही इस बारे में पुलिस को पता चला पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है पुलिस ने जानकारी के आधार पर महिला के पति, ससुर, सास, पति के दोस्त राकेश और गोलू , पिता नांगलिया को गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ आरोपियों पर आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

 

#Husband

Source : Agency

पाठको की राय