Wednesday, October 21st, 2026

जज की अनुचित टिप्पणी से आहत वकील ने किया सुसाइड, हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा

जबलपुर

मध्य प्रदेश के जबलपुर से हैरान कराने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, ऐसा दावा किया जा रहा है मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जज की टिप्पणी से आहत होकर एक वकील ने आत्महत्या कर ली. साथी वकील की आत्महत्या की खबर मिलते ही अन्य वकील हंगामा करने लगे. पुलिस ने मृतक वकील की पहचान अनुराग साहू के रूप में की है. साथी के आत्महत्या की खबर मिलने के बाद साथी वकीलों ने अनुराग के शव को लेकर चीफ जस्टिस के कोर्ट में पहुंचे. मिली जानकारी के अनुसार वहां वकीलों ने जम कर हंगामा और तोड़फोड़ की. इससे पहले साथी वकील अनुराग के शव को लेकर जस्टिस संजय द्विवेदी की कोर्ट में भी पहुंचे थे, लेकिन जज वकीलों को नहीं मिले. ये वही जज हैं जिनपर आरोप है कि उनकी टिप्पणी से ही आहत होकर अनुराग ने आत्महत्या की.


न्यायिक इतिहास में अपनी तरह की यह पहली घटना है जब जज द्वारा अनुचित टिप्पणी किए जाने से किसी वकील ने आत्महत्या कर लिया हो. इस घटना को लेकर अभी भी वकील विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और एसटीएफ की टीम को हाईकोर्ट में तैनात किया गया है. मिल रही जानकारी के अनुसार साथी की मौत से खफा वकीलों ने सुरक्षा अधिकारियों के साथ ही हाथापाई की है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं, इस घटना से नाराज वकील धरने पर बैठ गए हैं. हाईकोर्ट में और किसी तरह का बवाल ना हो पाएक इसके लिए एसटीएफ की विशेष टीम को भी वहां तैनात किया गया है.

 

#वकील ने किया सुसाइड

Source : Agency

पाठको की राय