Wednesday, October 21st, 2026

12 फरवरी को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल कई सैकड़ों की संख्या मे शामिल होंगे किसान

टीकमगढ़
आज को बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश कुमार निरंजन(किसान नेता)ने 12 फरवरी को होने वाले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल मे भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण जी के नेतृत्व में ओबीसी महासभा, एवं जयस  के संयुक्त संगठनों के द्वारा जो ओबीसी एससी ,एसटी के हक अधिकारों के लिए एवं जातिगत जनगणना को लेकर जो विशाल आंदोलन किया जाना है उसी को लेकर बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अपनी ओर से समर्थन पत्र जारी किया है।

समर्थन पत्र जारी करते हुए किसान नेता ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि वर्तमान में सरकार ओबीसी एससी एसटी के हक अधिकारों को छीनने का कार्य कर रही है। भीम आर्मी ,ओबीसी महासभा एवं जयस संगठन की जो मांगे हैं वह सभी जायज है। बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं किसान भाई इनकी  सभी मांगों का समर्थन करते है। और वही किसान नेता ने कहा है कि हम इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर इन  सभी संगठनों  के साथ खड़े हुए है। वही किसान नेता ने पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के ओबीसी एससी, एसटी, एवं सभी किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा है कि यह हमारे सभी किसानों के हक अधिकारों की लड़ाई है। पूरे बुंदेलखंड से कई सैकड़ों की संख्या मे किसान इस महा आंदोलन में शामिल हो एवं शामिल होकर के  महा आंदोलन को सफल बनाए।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय