Tuesday, October 27th, 2026

हमसफर एक्सप्रेस का संचालन 20 जुलाई से फिर ,9 अगस्त को होगी गौरव ट्रेन

भोपाल
 मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों (MP Rail Passengers) के लिए अच्छी खबर है। रेल मंडल ने 20 जुलाई से गाड़ी संख्या 19669/19670 उदयपुर सिटी-पाटलीपुत्र-उदयपुर सिटी हमसफर एक्सप्रेस का संचालन फिर से शुरू करने का फैसला किया है। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में मावली जंक्शन, रतलाम के चंदेरिया, बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रूखाबाद, कन्नाौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा व दानापुर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

गाड़ी संख्या 19669 उदयपुर सिटी-पाटलीपुत्र हमसफर एक्सप्रेस 20 जुलाई से प्रति बुधवार को उदयपुर सिटी से दोपहर 12ः45 बजे चलकर चंदेरिया (2ः55/3ः00) होते हुए गुरुवार को पाटलीपुत्र जंक्शन पहुंचेगी। वही 19670 पाटलीपुत्र-उदयपुर सिटी हमसफर एक्सप्रेस से प्रति शुक्रवार को पाटलीपुत्र जंक्शन से रात 12ः15 बजे चंदेरिया (4ः50/4ः55) होते हुए 7ः35 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।इस ट्रेन में 16 थर्ड एसी व 01 स्लीपर श्रेणी के कोच रहेंगे।

गाड़ी संख्या 20845/20846 बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन पुनः आरंभ किया जा रहा है। 20845 बिलासपुर-बीकानेर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 14 जुलाई से शुरू हो गई है वही 20846 बीकानेर-बिलासपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 17 जुलाई से चलेगी। इस ट्रेन के आगमन/प्रस्थान समय, मार्ग, ठहराव, कोच कंपोजिशन आदि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वही किरंदुल-विशाखापटनम के बीच 18551-18552 नंबर से चल रही स्पेशल एक्सप्रेस को शुक्रवार 15 जुलाई से खत्म कर पैसेंजर स्पेशल कर दिया जाएगा। इस स्पेशल एक्सप्रेस का दर्जा खत्म होने पर इसका नंबर भी बदल जाएगा। पैसेंजर स्पेशल को नया नंबर 08551 और 08552 आवंटित किया गया है। पैसेंजर स्पेशल ट्रेन किरंदुल से विशाखापटनम के बीच सभी 48 स्टेशनों में रुकेगी। इसमें सामान्य टिकट की दर 115 रुपये, स्लीपर 115 रुपये और तृतीय श्रेणी वातानुकूलित का किराया 585 रुपये रहेगा।

इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

  •     गाड़ी संख्या 12919 डॉ. आंबेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णोदवी कटरा एक्सप्रेस में 18 जुलाई से फर्स्ट एसी का।
  •     गाड़ी संख्या 12920 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-डा. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस में 20 जुलाई से फर्स्ट एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।
  •     गाड़ी संख्या 22975 बांद्रा टर्मिनस-रामनगर एक्सप्रेस में 21 जुलाई तथा 22976 रामनगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में सेकंड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।
  •     गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस में 16 जुलाई को एक अतिरिक्त कोच ।

9 अगस्त गौरव ट्रेन चलेगी

  •     अगस्त में आईआरसीटीसी दक्षिण भारत की यात्रा करवाने के लिए भारत गौरव ट्रेन शुरू करने जा रहा है।
  •     यह ट्रेन 9 अगस्त को साउथ इंडिया टूर के लिए रवाना की जाएगी और 13 दिनों की इस यात्रा में हैदराबाद, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, तंजौर, कांचीपुरम, महाबलीपुरम और श्रीसेलम (मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग) के महत्वपूर्ण मंदिरों व स्मारकों का भ्रमण व दर्शन कराएगी।
  •     इस ट्रेन को मथुरा, आगरा, ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी व नागपुर रेलवे स्टेशनों पर हाल्ट की सुविधा दी गई है।
  •     इस पूरी यात्रा के दौरान ट्रेन द्वारा लगभग 7000 किमी की यात्रा पूरी की जाएगी।
  •  

 

#हमसफर एक्सप्रेस

Source : Agency

पाठको की राय