Friday, October 23rd, 2026

विजय मिश्रा निर्देशित हमर धरोहर छत्तीसगढ़ी लघु फिल्म पुरस्कृत

रायपुर
कोरोना वायरस संकमण काल में जनजागरुकता बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ लोकरंगकर्मी  विजय मिश्रा अमित द्वारा निर्मित लघु फिल्म हमर धरोहर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म होने की घोषणा की गई है। रायगढ़ा की सामाजिक सांस्कृतिक संस्था हमराही द्वारा कोरोना संक्रमण रोकने छत्तीसगढ़ी लोकाचार पर केंद्रित लघु फिल्म स्पर्धा का आयोजन किया गया था।

हमर धरोहर फिल्म के लेखक निर्देशक  विजय मिश्रा ने बताया कि हमर धरोहर फिल्म में बड़ी खुबसूरती के साथ छत्तीसगढ़ी साग भाझी को सुखाकर बनाए गए खोईला, सुक्सा, संग बरी, बिजौरी,की उपादेयता को बताया गया है। फिल्म में संदेश है कि संकटकाल में घर में सुखाकर सहेजे गए खाद्य सामग्रियों के कारण कोरोना काल में घर के बाहर जाने की आवश्यकता नहीं हुई।घर में बुजुर्गो का सानिध्य मिलने से परम्पराओं, संस्कारों को जानने का अवसर मिला। आगे उन्होंने बताया छत्तीसगढ़ खाई खजानी कलेवा,लोक गीत संगीत का भी गढ़ है। कोरोना काल में घर में कैद रहने के दौरान फिल्म हमर धरोहर को निर्मित कर सोशल मीडिया के माध्यम से जनचेतना बढ़ाने देशभर में ब्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। सीमित संसाधनों, कलाकारों से बने फिल्म में विजय मिश्रा, रत्ना मिश्रा,तेजन साहू, विरासत मिश्रा ने अभिनय किया। फिल्म में, लक्ष्मण मस्तुरिहा, ममता चंद्राकर  के गाए गीत,भारत मां के रतन बेटा बढि?ा हंव ग,अरपा पैरी के धार,को मनमोहक ढंग से विरासत ने फिल्म एडीट करते समाहित किया है।

 

#Hummer

Source : Agency

पाठको की राय