Saturday, October 24th, 2026

मर गई मानवता ! जमुई में चलती एंबुलेंस से नवजात को बीच सड़क फेंका, मौके पर तड़प-तड़पकर मासूम ने तोड़ा दम

जमुई
जमुई के झाझा से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना आई है। झाझा में एक चलती एंबुलेंस से एक नवजात को चलती सड़क पर फेंक दिया गया। जिससे नवजात की मौके पर ही मौत हो गई। घटना एनएच 333ए झाझा-सोनो मुख्य सड़क के हथिया पुल का है। एक तेज रफ्तार एंबुलेंस पुल पर आई। एंबुलेंस से नवजात को नदी में फेंकने की कोशिश की गई। हालांकि, नदी में गिरने के बजाय मासूम सड़क पर जा गिरा। वहीं, उसने दम तोड़ दिया। वहीं, चालक एंबलेंस लेकर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और नवजात को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की सुबह झाझा की ओर से एक एंबुलेंस सोनो की ओर जा रही थी। चलती एंबुलेंस से एक व्यक्ति ने कार्टून में ढंक एक नवजात को नदी में फेकने का प्रयास किया लेकिन, गाड़ी चलते रहने के कारण नवजात और कार्टून बीच सड़क पर जा गिरा और एंबुलेंस तेजी से सोनो की ओर चला गया।


ग्रामीण बोले-सड़क पर गिरा तो बच्चे की चल रही थी सांसें

ग्रामीणों के अनुसार, जब बच्चा सड़क पर गिरा तो नवजात की सांसें चल रही थी। जबतक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक काफी देर हो चुका था। ग्रामीणों ने सड़क पर बच्चे के बगल ईंट रख शव को सुरक्षित किया और इसकी सूचना डायल 112 को दी। इस दौरान ग्रामीण नवजात को लेकर तरह-तरह की बातें कह रहे थे।

 

#नवजात को बीच सड़क फेंका

Source : Agency

पाठको की राय