Friday, October 23rd, 2026

उदयपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या कर शव के किए 10 टुकडे़


राजस्थान

राजस्थान के उदयपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिले के मावली थाना क्षेत्र में पड़ोसी ने 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और बेरहमी से उसकी हत्या करने के बाद शव के 10 टुकड़े कर दिए।

पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लोपड़ा गांव में रहने वाली नौ साल की आदिवासी समाज की बच्ची के परिजनों ने 29 मार्च को उसकी गुमशुदगी और अपहरण का मामला दर्ज करवाया था।

उदयपुर के जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि शनिवार को नौ वर्षीय बच्ची का शव क्षप्त-विक्षप्त हालात में घर से कुछ दूरी पर एक मकान के खंडर से बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि बच्ची की 29 मार्च को गुमशुदगी और अपहरण का मुकदमा परिजनों की ओर से दर्ज करवाया गया था और पुलिस तथा ग्रामीणों के सहयोग से उसकी तलाश की जा रही थी। जांच से पता चला कि पड़ोस में रहने वाले आरोपी कमलेश ने बच्ची का अपहरण कर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया निर्मम तरीके से उसकी हत्या कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी कमलेश को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपी ने बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म संभवत: अपने घर पर किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने बच्ची को प्रलोभन देकर बुलाया गया था और उसके साथ कथित दुष्कर्म किया।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय