Tuesday, October 20th, 2026

Human rights commission ने पब्लिक टॉयलेट की जांच के लिए कलेक्टर कमिश्नर को कहा

जबलपुर
 इंटर स्टेट बस टर्मिनल सहित शहर के कुछ बस स्टॉप पर पब्लिक यूज़ के लिए बनाए गए टॉयलेट में ताला लगाने का मामला सामने आया है। मानव अधिकार आयोग ने जबलपुर के कलेक्टर एवं जबलपुर नगर निगम के कमिश्नर को इस मामले की जांच करने के लिए कहा है।

टॉयलेट में ताला लगाकर होर्डिंग तान दिया
नगर निगम जबलपुर ने लाखों रुपए खर्च करके शौचालय बनवाए तो जरूर पर अधिकतर समय इन टॉयलेट में ताला लटका रहता है। इतना ही नहीं टॉयलेट में होर्डिंग एजेंसी और नगर निगम विज्ञापन लगवाकर लाखों रुपए कमा रही है, पर लोगों की सुविधाओं के नाम पर उनके साथ सिर्फ छल किया जा रहा है। जन सुविधाओं से जुड़ी समस्याए जब मानव अधिकार आयोग तक पहुंचा तो उन्होंने तुरंत इस पर संज्ञान लिया।

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोहर ममतानी ने टॉयलेट से जुड़े मामले को गंभीरता से लिया और जबलपुर कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त से प्रकरण की जांच करा कर कार्यवाही विवरण रूप से पेश करने को कहा है।

 

 

#टॉयलेट

Source : Agency

पाठको की राय