Wednesday, October 21st, 2026

महाविद्यालय द्वारा निकाली गई विशाल तिरंगा रैली

अमरपाटन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अमरपाटन द्वारा विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली प्राचार्य डॉ एस पी सिंह के निर्देशन और आइक्यूएसी के प्रभारी डॉ एस एन मिश्र के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। रैली महाविद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर सतना रोड चौराहे धूमधाम के साथ निकाली गई और वहां से महाविद्यालय वापस आए। महाविद्यालय में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रगान गाकर रैली का समापन किया गया।

इस रैली के नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ला और एनएसएस के स्वयंसेवक कर रहे थे। इसमें महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ लगभग 1000 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

 

#Huge

Source : Agency

पाठको की राय