Wednesday, October 21st, 2026

पब में लगी भीषण आग, मौके पर 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद, शख्स ने लगाई चौथी मंजिल से छलांग


 बेंगलुरु
कर्नाटक के बेंगलुरु के कोरमंगला कैफे में भीषण आग लग गई है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। एडीजीपी फायर एंड सर्विसेज पी हरिशेखरन ने कहा कि 5 से अधिक सिलेंडर फट गए, जिससे आग लग गई। दमकल की 8 गाड़ियों को बुलाया गया है। इस घटना के कारण इमारत से कूदने वाला एक व्यक्ति घायल हो गया है।

पी हरिशेखरन ने कहा कि हम घायलों को उचित इलाज दे रहे हैं...आग पूरी तरह से बुझ गई है। हमने रेस्तरां की बनावट को समझने के लिए मालिक को बुलाया है। शाम तक हमें आग लगने का सही कारण पता चल जाएगा। 

 

#कैफे में भीषण आग

Source : Agency

पाठको की राय