Wednesday, October 21st, 2026

12 नवंबर को होने बाले मैच से पहले नीदरलैंड्य टीम में हुआ बड़ा बदलाव, ये स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल; अचानक 23 साल के युवा की स्क्वॉड में हुई एंट्री

नई दिल्ली
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा है। रोहित शर्मा की ब्रिगेड ने आठ मैचों लगातार जीत हासिल की और 16 अंक के साथ ही विश्व कप 2023 के प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया।

भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। उनके अलावा साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब भारत को अपना आखिरी लीग मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ 12 नवंबर को खेलना है, लेकिन इस मैच से पहले ही नीदरलैंड्स की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। नीदरलैंड्य की टीम में चोटिल तेज गेंदबाज रेयान क्लेन की जगह युवा खिलाड़ी नोआ क्रॉस को टीम में शामिल किया गया हैं।
 

दरअसल, भारत के खिलाफ मैच से पहली नीदरलैंड्स (IND vs NED) टीम को झटका लगा। टीम के तेज गेंदबाज रयान क्लेन पीठ की चोट के चलते अपना आखिरी मैच नहीं खेल पाएंगे। इस विश्व कप में क्लेन को सिर्फ 1 मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें वह कोई भी विकेट नहीं हासिल कर सके थे। ऐसे में चोटिल होने के बाद उनकी जगह स्क्वॉड में युवा बल्लेबाज नोआ क्रोज को शामिल किया गया है। आईसीसी की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने इसकी इजाजत दे दी। बता दें कि 23 साल के क्रोज सिर्फ 1 ही वनडे मैच खेल चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप क्वालीफायर फाइनल मैच में 7 रन बनाए थे।

स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओडोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामनुरू, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, नोआ क्रॉस, वेस्ले बर्रेसी, साकिब जुल्फिकार, शारिज अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट।

 

#नीदरलैंड्स

Source : Agency

पाठको की राय