Tuesday, October 20th, 2026

‘रामायण’ के लिए डायरेक्टर से मिले ऋतिक और रणबीर


ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर को एक साथ प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के आॅफिस जाते हुए स्पॉट हुए। दोनों की इस विजिट को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। फैन्स कह रहे हैं कि दोनों जैकी की अपकमिंग फिल्म के लिए गए होंगे। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने नमित मल्होत्रा के आॅफिस गए थे। नमित, मधु मंटेना और डायरेक्टर नितेश तिवारी ने रामायण को लेकर मीटिंग की थी। रामायण को मधु मंटेना, अल्लू अरविंद और नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसको नितेश तिवारी और रवि उदयवार डायरेक्ट कर रहे हैं। ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर के साथ उनकी पहली मुलाकात थी, जो रावण और राम का रोल कर सकते हैं। प्रोजेक्ट के अगले साल फ्लोर पर जाने की संभावना है। फिल्म में राम और रावण के लिए एक्टर लॉक हो गए हैं लेकिन, सीता के रोल के लिए अभी तक एक्ट्रेस फाइनल नहीं हुई है। ऋतिक कुछ दिनों में विक्रम वेधा की शूटिंग के लिए अबू धाबी के लिए रवाना होंगे, जबकि रणबीर भी डायरेक्टर लव रंजन की अगली फिल्म करने में बिजी हैं। वहीं इसके बाद ब्रह्मास्त्र की अंतिम 10 का शेड्यूल शूटिंग पूरी करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि नमित का आॅफिस उसी बिल्डिंग में है जहां जैकी भगनानी का है, जिससे मीडिया और फैंस में कंफ्यूजन पैदा हो गया था।

 

Source : Agency

पाठको की राय