HP Victus 16: HP के पावरफुल OMEN गेमिंग लाइनअप के साथ
पहली बार हाथ में लेते ही आपको लगेगा की यह एक काफी भारी डिवाइस है। इसे लेकर ट्रेवल करना या इसका हर जगह एक्सेसिबल होना एक चैलेंज लगता है। कंपनी के अनुसार, इसका वजन 2.4kg है। हालांकि, लुक एंड फील में यह डिवाइस सही लगती है। इसमें दो बिल्ट-इन फैंस दिए गए हैं जो मशीन को हाई-परफॉरमेंस में भी ठंडा रखते हैं। यह चीज हमने रिव्यू के समय महसूस भी की। यह लैपटॉप हीट को कंट्रोल कर के रखता है। हीट के मामले में इसे काफी अच्छा कहा जा सकता है। अगर आप बहुत देर तक इंटेंस गेमिंग करेंगे उसके बाद ये थोड़ा हीट करता है, जो होना लाजमी है। तो हीटिंग के मामले में हम इसे प्लस साइड पर ही रखेंगे। इसके साइड में 3 USB-A पोर्ट्स, 1 USB-C पोर्ट, 1 HDMI आउट और 1 Ethernet पोर्ट भी दी गई है। कई ऐसे डेस्कटॉप भी हैं जो इस लैपटॉप की कीमत में ही आते हैं लेकिन उनमें भी इतने पोर्ट्स उपलब्ध नहीं होते। यह इस लैपटॉप का एक प्लस प्वाइंट है। Victus 16 के टॉप पर V लिखा गया है जो सीरियस गेमिंग मशीन की पूरी फील देता है। डिजाइन के मामले में Victus ने कुछ अलग और नया जरूर करने का ट्राई किया है। इन्होने वही ब्लैक और बोरिंग गेमिंग लैपटॉप से कुछ अलग पेश किया है।
कंपनी ने इस लैपटॉप को अच्छी-खासी बड़ी स्क्रीन के साथ पेश किया है। इसमें आपको 16 इंच की FHD स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट 1080p डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले और डिस्प्ले साइज एक अच्छे गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए सही पिक लगती है। स्पीकर्स की साउंड क्वालिटी वैसे तो ठीक है लेकिन गेमिंग के दौरान इसके साथ हमारा ओवरऑल एक्सपीरियंस बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। आपको और भी बड़ी स्क्रीन पर गेमिंग का शौक है तो Victus के पास उसका भी सोल्यूशन है। इसमें मौजूद HDMI पोर्ट से आप दूसरे मॉनिटर से इसे आसानी से प्लग कर सकते हैं। इसके स्पीकर वीडियो देखने या गाने सुनने के लिए तो बिलकुल ठीक है लेकिन गेमिंग के दौरान इसकी परफॉरमेंस कहीं-ना-कहीं कॉम्प्रोमाइज होती है।
Victus पर अधिकतर गेम्स आप 1080p पर चला पाएंगे। लेकिन अगर इसे प्रतिस्पर्धी गेमिंग लैपटॉप्स से तुलना करें तो Victus और काफी बेहतर कर सकता था। Asus ROG Zephyrus इस मामले में बेस्ट गेमिंग लैपटॉप कहा जा सकता है। इसका मतलब यह नहीं की Victus की ओवरऑल परफॉरमेंस अच्छी नहीं है। इस प्राइस रेंज में 16 इंच गेमिंग लैपटॉप Victus, ओवरऑल परफॉरमेंस में अच्छा है।
Victus के टच का स्पेस बड़ा है और इस्तेमाल करने में भी कम्फर्टेबल है। 4.9 x 3.2 का टचपैड नार्मल डेली टास्क के लिए तो हमें काफी बेहतर लगा, लेकिन अगर गेमिंग की बात करें तो कितना भी बड़ा टचपैड हो वो माउस को रिप्लेस नहीं कर सकता। कीबोर्ड की बात करें तो Victus फुल नंबर पैड के साथ आता है। हालांकि, अगर आप रेगुलर लैपटॉप इस्तेमाल करते आए हैं तो Victus के कीबोर्ड की आदत डालने में आपको समय लग सकता है। क्योंकि यह विशेष तौर से एक गेमिंग स्मार्टफोन है तो इसमें गेमिंग के लिए इस्तेमाल में आने वाली Keys के लिए टच गाइड जैसा कुछ होता तो ज्यादा बेहतर रहता।

पाठको की राय