पिछले 6 बजट डे पर कैसा रहा शेयर बाजार का मूड
नई दिल्ली
मोदी सरकार 2.0 के आखिरी पूर्ण बजट (2023 ka Budget) पर बाजार कैसा रिएक्ट करेगा, यह आने वाले कुछ घंटों में पता चल जाएगा, लेकिन पिछले साल एक फरवरी को शेयर बाजार झूम उठा था। वहीं, पिछले 6 बजट डे में से तीन पर शेयर बाजार के निवेशक मायूस रहे और सेंसेक्स में गिरावट दर्ज की गई। सबसे पहले बात साल एक फरवरी 2021 की। बजट डे के दिन शेयर बाजार में रौनक रही। सेंसेक्स 46617 के स्तर पर खुला और उस दिन के 48764 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बाद में 1982 अंकों की उछाल के साथ 48600 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, 1 फरवरी साल 2020 को सेंसेक्स 1017 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।
2020 में बजट डे पर सेंसेक्स 40753 के स्तर से कारोबार की शुरुआत की और 40905 के स्तर पर गया। इस बीच दिन के निचले स्तर 39631 तक भी आया। बाद में 1017 अंकों का गोता लगाकर सेंसेक्स 39735 के स्तर पर बंद हुआ। साल 2019 के बजट डे पर सेंसेक्स 157 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। शुरुआत हुई थी 36311 के स्तर से और बंद हुआ 36469 के स्तर पर। मोदी सरकार के 2018 के बजट डे पर सेंसेक्स 142 अंक गिरकर 35906 के स्तर पर बंद हुआ था।
एक फरवरी 2017 को सेंसेक्स 27669 के स्तर पर खुला था और बजट डे के न्यूनतम स्तर 27590 तक आने के बाद सेंसेक्स ने रिकवरी की और अंत में 472 अंकों की उछाल के साथ 28141 के स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा। जबकि, 2016 में बजट के दिन सेंसेक्स 157 अंक गिरकर 24824 के स्तर पर बंद हुआ था।

पाठको की राय