Monday, October 19th, 2026

विंटर में सूखे बालों की ऐसे करे देख बाल

ठंडी हवाएं अब तेजी से चलने लगी हैं और बाल रूखे होने लगे हैं। ऐसे में ड्राई हेयर के कारण आपका लुक खराब होने लगता है और ड्राई स्कैल्प्स के कारण सिर में डैंड्रफ की समस्या हो सकती है। बालों के रूखेपन की समस्या से बचने के लिए हम आपको यहां कुछ खास हेयर ऑइल्स के बारे में बता रहे हैं। जिन्हें लगाने से आपके बाल सर्दी के मौसम में भी सिल्की और शाइनी बने रहेंगे।

सिर्फ रूखे बालों के लिए

    अगर आपके बालों में सर्द हवाओं के कारण सिर्फ रूखेपन की समस्या हो रही है तो आप ब्राह्मी ऑइल और नारियल तेल के मिक्स को गर्म करके अपने बालों में लगा सकती हैं। इस मिक्स को तैयार करने के लिए आपको ब्राह्मी की पत्तियां और नारियल तेल चाहिए। ये दोनों ही चीजें आपको किसी भी आयुर्वेदिक स्टोर पर मिल जाएंगी। किराना स्टोर भी इन्हें रखते हैं।

ऐसे तैयार करें तेल

    सबसे पहले आप ब्राह्मी की कुछ पत्तियां लेकर इन्हें धीमी आंच पर दो कप पानी में पकने के लिए रख दें। जब पानी पकते-पकते आधा रह जाए, तब आप इसमें एक कप नारियल तेल मिक्स कर दें। अब इस मिक्स को धीमी आंच पर तब तक पकाना है, जब तक सिर्फ नारियल तेल रह जाए। इस प्रक्रिया में 15 से 20 मिनट का समय लगेगा।
    आपका नैचरल ब्राह्मी ऑइल बनकर तैयार है। आप गैस बंद करें और इस तेल को ठंडा होने दें। तेल ठंडा होने के बाद इसे छानकर जार में भरकर रख लें। आप सप्ताह सर्दी भर सप्ताह में तीन बार इस ऑइल को बालों में लगाएं। बाल रूखे नहीं होंगे और फ्रिजी हेयर की समस्या भी नहीं होगी।

बहुत अधिक उलझने वाले बाल

    जिन लोगों के बाल पहले से ही बहुत पतले और कमजोर होते हैं, उन्हें सर्दी के मौसम में हेयर डैमेज की समस्या बहुत अधिक परेशान करती है। क्योंकि हवा के कारण बालों में रूखापन इतना अधिक बढ़ जाता है कि बाल बीच से टूटने लगते हैं जबकि कुछ मामलों में दोमुहें भी होने लगते हैं।
    इस समस्या से बचने के लिए आप नारियल तेल में करी पत्ता और मेथी दाना मिलाकर तेल तैयार करें। एक कप नारियल तेल में एक चम्मच मेथी दाना डालकर इसे ब्राउन होने तक पकाएं। फिर 15 से 20 करी पत्ता डालें और 2 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें। जब तेल ठंडा हो जाए तो जार में भरें और सप्ताह में 3 बार इस तेल से बालों की मसाज करें।

डैमेज और ड्राई बालों के लिए

डैंड्रफ से भरे बालों के लिए

    सिर में रूसी की समस्या बहुत अधिक हो गई है तो आप सरसों के तेल में रतनजोत पकाकर तेल तैयार करें और इससे सप्ताह में 3 बार बालों की जड़ों में मालिश करें। रात को तेल लगाएं सुबह शैंपू कर लें। इससे डैंड्रफ की भी छुट्टी होगी और बाल भी मोटे तथा घने बनेंगे।

Source : Agency

पाठको की राय