Tuesday, October 20th, 2026

अपने बाल झड़ने से ऐसे रोके

प्रोटीन और विटामिन खाएं 

न्यूट्रिएंट्स की कमी की वजह से बाल झड़ते हैं इसलिए बेहतर है कि आप अपनी डाइट में प्रोटीन और विटामिन नियमित और भरपूर मात्रा में खाएं, इससे बालों का विकास बेहतर तरीके से होता है.

ग्रीन टी

ग्रीन टी शरीर के मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करता है और इससे बॉडी फैट भी कम हो जाता है, बालों की सेहत के लिए ये बेहद फायदेमद है. टी बैग्स को हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल कर आप बालों के विकास को बढ़ा सकते हैं.

तेल मालिश करना

बाल कमजोर होने की वजह टेंशन होती है, इसलिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से सिर में तेल की मालिश करें. ऐसा करने से तनाव दूर रहता है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर हो जाता है.

प्याज का रस

प्याज में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं जो बालों की मजबूती बढ़ाने के अलावा स्कैल्प की परेशानियों को भी दूर करने में मदद करता है. प्याज के रस को बालों की जड़ों में लगाने से स्कैल्प को प्रोटीन केराटिन मिलता है जिससे काफी मजबूती मिलती है.

मेथी

मेथी में प्रोटीन, आयरन और निकोटिनिक एसिड होता है जो बालों की जड़ों को भी मजबूत बनाता है. साथ ही मेथी का नेचुरल ऑयल बालों चमक लाता है और उसे टूटने से भी बचाता है.

 

Source : Agency

पाठको की राय