Saturday, October 31st, 2026

उम्र बढ़ने के संकेतों को कैसे उलटें और नियंत्रित करें

दुनियाभर में लोग अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने और चेहरे से बुढ़ापे को दूर रखने के लिए लाखों रुपये तक खर्च कर देते हैं। वहीं कुछ उन घरेलू तरीकों को अपनाने में यकीन रखते हैं, जो उन्हें अपनी दादी-नानी से विरासत में मिले हैं। हालांकि, ये सभी सबके लिए कारगार साबित हों, ऐसा बिल्कुल नहीं है। अगर आप भी उनमें से एक हैं, जो Ageing Sings को लेकर चिंता करते हैं और अपनी स्किन को जवान बनाए रखना चाहते हैं, तो इसमें डॉक्टर के बताए कुछ तरीके मदद कर सकते हैं।

मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर रश्मि शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिनमें उन्होंने बताया कि कैसे स्किन के एजिंग साइन्स को रिवर्स करने से लेकर इन्हें दूर रखने में 6 तरीके काम आ सकते हैं और इसके लिए आपको बोटोक्स करवाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

लाइफस्टाइल चेंज/ चॉइस

डॉ. रश्मि ने वीडियो के साथ शेयर्ड कैप्शन में लिखा 'मुझे पता है कि ये कई बार कहा जा चुका है, लेकिन ये पॉइंट काफी अहम है। सिर्फ पर्याप्त नींद लेने, शरीर को सही पोषक आहार देने और व्यायाम करने से खुद को स्वस्थ रखते हुए ग्रेसफुल एजिंग में मदद मिल सकती है।'

स्किन केयर रेजीम

डर्मेटोलॉजिस्ट ने स्किन केयर पर भी जोर दिया। 'जब भी एंटी-एजिंग के बारे में बात की जाती है, तो अक्सर स्किन केयर रेजीम पर ध्यान नहीं दिया जाता। कुछ आसान तरीके, जैसे हमेशा सनस्क्रीन लगाना, मॉइस्चराइजर अप्लाई करना, सीरम के इस्तेमाल से स्किन को हाइड्रेट रखना और रेटिनॉल जैसी एंटीऑक्सिडेंट क्रीम्स का इस्तेमाल करना ग्रेसफुल एजिंग में मददगार साबित होते हैं।'

न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट्स

स्किन केयर के लिए सिर्फ बाहरी ही नहीं बल्कि अंदरूनी केयर भी जरूरी है। डॉ. रश्मि ने इस बात पर जोर दिया कि पौष्टिक खाने व न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट्स के जरिए स्किन को प्रटेक्ट एंड हाइड्रेट रखा जा सकता है। जब स्किन अंदर से हेल्दी रहेगी, तो बाहर से ये यंग दिखेगी।

पील्स और फेशियल

आमतौर पर पील्स और फेशियल से लोग घबराते हैं, लेकिन रश्मि शेट्टी के मुताबिक, डॉक्टर कुछ ऐसे बेसिक Peels & Facials सजेस्ट कर सकते हैं, जो त्वचा को जरूरी पोषक तत्व दें और एंटीऑक्सिडेंट्स को बूस्ट करें। इससे स्किन न सिर्फ यूथफुल दिखती है, बल्कि ये हेल्दी और हाइड्रेट भी बनी रहती है।

डॉक्टर ने बताया कैसे रोकें त्वचा का बुढ़ापा

एनर्जी बेस्ड डिवाइसिस

ये नॉन-इनवेसिव ऑप्शन स्किन पर कमाल के रिजल्ट दिखा सकता है। डॉक्टर और व्यक्ति के बीच में पहले इसे लेकर बातचीत की जाती है कि उन्हें स्किन कंडिशन के मुताबिक, किस तरह के डिवाइस के इस्तेमाल की जरूरत है, जिसके आधार पर बाद में एनर्जी बेस्ड डिवाइसिस का यूज किया जाता है।

इंजेक्टेबल्स

डॉ. शेट्टी ने कहा कि इंजेक्टेबल्स से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि बोटोक्स को अगर सही तरह से किया जाए, तो ये प्रॉसेस भी डरावना नहीं है। डॉक्टर ने आगे शेयर किया कि Botox ही अकेला एंटी-एजिंग इंजेक्टेबल नहीं है, बल्कि प्रोफहिलो, मेसो, पीआरपी, फिलर्स जैसे कई विकल्प भी मौजूद हैं। ये हेल्दी और यूथफुल स्किन देने में मदद करते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय