Monday, October 19th, 2026

ऐसे बचाएं अपनी स्किन और बालों को कपकपाती ठंड से

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के कारण भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इस दौरान शीतलहर की वजह से बाल और त्वचा का हाल बुरा हो सकता है. सर्दियों में फटी, रूखी और खुजली वाली स्किन होना आम बात है. लेकिन, यह समस्या काफी बढ़ सकती है और स्किन को हमेशा के लिए डैमेज कर सकती है. अगर आप सर्दियों में भी स्किन और हेयर को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं.

हेयर और स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए जेपी हॉस्पिटल के डर्मेटोलॉजिस्ट डिपार्टमेंट में बतौर सीनियर कंसल्टेंट सेवा देने वाली डॉ. साक्षी श्रीवास्तव ने जरूरी Winter Tips के बारे में बताया.

Skin Care tips in winter: सर्दियों में स्किन केयर टिप्स

    हाइड्रेट रहें- सर्दियों में पर्याप्त पानी पीना जरूरी है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहे. जब शरीर में हाइड्रेशन रहेगी तो स्किन भी हाइड्रेट रहेगी.
    विटामिन सी लें- विटामिन सी युक्त फूड्स लेने से स्किन और अन्य कनेक्टिव टिशू के लिए जरूरी कोलेजन प्रोटीन का उत्पादन सही रहता है.
    स्किन केयर रुटीन- एक्सपर्ट के मुताबिक, सर्दियों में क्लींजिंग, टोनिंग और मॉश्चराइजिंग का बेसिक स्किन केयर रुटीन अपनाना चाहिए. इससे ठंडी हवा स्किन को ड्राई नहीं बना पाती.
    सनस्क्रीन लगाएं- सर्दियों में धूप में रहना सभी को पसंद आता है. लेकिन इस दौरान भी धूप में हानिकारक सूर्य की किरणें होती हैं, जो कई स्किन प्रॉब्लम्स का कारण बन सकती हैं. इसलिए अच्छी क्वालिटी की सनस्क्रीन जरूर लगाएं.

Hair care tips in winters: सर्दियों में हेयर केयर टिप्स

    बालों में तेल लगाएं- सर्दियों में डैंड्रफ, स्कैल्प में खुजली और बालों का झड़ना बढ़ जाता है. शैंपू करने से 15-20 मिनट पहले बालों में तेल लगाने से स्कैल्प में नमी बनी रहती है. आप बादाम तेल, नारियल तेल या किसी हर्बल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
    बालों को अच्छी तरह सुखाएं- सर्दी में बालों को अच्छी तरह सुखाएं और हो सके तो सामान्य तरीके से बाल सूखने दें.
    हीट स्ट्रेटनर और कर्लिंग आयरन से बचें- बाल सीधे करने के लिए हीट स्ट्रेटनर और कर्ल करने के लिए कर्लिंग आयरन का अत्यधिक इस्तेमाल बालों को कमजोर और रूखा बना सकता है. इसका बहुत कम इस्तेमाल करें और वो भी प्रोटेक्टेंट स्प्रे के साथ.
    सही डाइट लें- बालों को हेल्दी रखने का बेस्ट तरीका सही और हेल्दी डाइट लेना है. सर्दी में मौसमी सब्जियों और फल को खाएं और एंटीऑक्सीडेंट्स विटामिन व मिनरल्स से भरपूर सलाद, दूध, जूस और सूप का सेवन करें.
    विंटर कैप पहनें- बर्फ, शीतलहर, ठंड आदि से बालों को बचाने के लिए विंटर कैप यानी टोपी पहनें.

 

 

Source : Agency

पाठको की राय