गर्दन और अंडरआर्म्स का डार्कनेस से ऐसे पाएं छुटकारा
डार्क और वेलवेटी गर्दन, बगल और शरीर के दूसरे हिस्सों को गोरा और साफ-सुथरा बनाने कि लिए लड़कियां कई जतन करती हैं। क्योंकि गर्दन का कालापन लुक को खराब करता है तो वेलवेटी अंडरआर्म्स के कारण स्लीवलेस और बैकलेस ड्रेस पहनने में दिक्कत आती है। ऐसे में गर्ल्स को अपनी इस समस्या का समाधान, लूफा और स्क्रब के रूप में दिखाई पड़ता है।
हालांकि इन दोनों का उपयोग डार्कनेस और वेलवेटी लुक की समस्या को बढ़ाता ही है। इसलिए अगर आप अपने कुछ खास बॉडी पार्ट्स के डर्टी या वेलवेटी लुक से परेशान हैं तो प्लीज इन पर स्क्रब ना करें और ना ही लूफा या स्पंज की मदद से इन्हें रगड़ने का प्रयास करें। क्योंकि ऐसा करना आपकी त्वचा की ऊपरी परत को और अधिक डैमेज कर देता है, जिससे त्वचा में कालापन और वेलवेटी लुक बढ़ जाता है।
इस समस्या की क्या वजह हैं और कैसे आप इन्हें आसानी से सॉल्व कर सकती हैं, इस बारे में हम आपके लिए कई आसान टिप्स लेकर आए हैं। ये सभी टिप्स स्किन एक्सपर्ट और डर्मेटॉलजिस्ट डॉक्टर रश्मि शेट्टी द्वारा दिए गए हैं। आपकी त्वचा की प्रकृति चाहे जैसी भी हो यानी ड्राई, ऑइली या सेंसेटिव। हर तरह की त्वचा पर यह समस्या होती है। इसलिए डॉक्टर रश्मि ने भी ऐसे ही सुझाव दिए हैं, जो हर तरह की त्वचा पर अप्लाई किए जा सकें।
इन कारणों से होती है ये समस्या
कुछ खास बॉडी पार्ट्स के डार्क और वेलवेटी नजर आने की मुख्य वजह ये होती हैं...
इंसुलिन रेसिस्टेंस
पीसीओएस
हॉर्मोनल इंबैलंस
मोटापा
हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स का अधिक सेवन
ऐसे पाएं समाधान
आपके डार्क और वेलवेटी बॉडी पार्ट्स को फिर से क्लीन और सुंदर दिखाने के लिए आपको इन बातों का ध्यान रखना होगा...
सही जांच कराएं
समय पर और बताई गई विधि से दवाएं लें
स्किन पील से लाभ होगा
क्यू-स्विच लेजर भी तुरंत फायदा करता है
घरेलू नुस्खे मददगार रहेंगे
आपके स्किन के लिए कौन-सी विधि सबसे सही रहेगी, यह बात आपके डॉक्टर आपको बेहतर बताएंगे। साथ ही अपनी स्किन के अनुसार आपको किस होम-रेमेडी का उपयोग करना चाहिए, यह गाइडेंस भी आपको अपने डॉक्टर से मिल जाएगी।
हर त्वचा पर काम करता है ये नुस्खा
हालांकि एक घरेलू नुस्खा ऐसा भी है, जो हर तरह की त्वचा पर काम करता है और आपकी स्किन की डार्कनेस, वेलवेटी फीलिंग को दूर करता है। यह है शहद और हल्दी का मिक्स।
आप 1 चम्मच शहद में एक चौथाई चम्मच हल्दी मिलाएं। तैयार मिक्स को 20 से 25 मिनट के लिए स्किन पर लगाएं और इसके बाद ताजे पानी से धोकर साफ कर दें। आपकी त्वचा का रंग धीरे-धीरे एकदम साफ हो जाएगा।

पाठको की राय