सूर्या को अपनी चमक बिखेरने के लिए कितने मौका मिलेंगे? की 12 साल पुराने शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी
नई दिल्ली
टी20 क्रिकेट में लोहा मनवा चुके सूर्यकुमार यादव 50 ओवर फॉर्मेट में अभी भी अपनी लय तलाश रहे हैं। आगामी एशिया कप और वर्ल्ड कप को देखते हुए टीम इंडिया सूर्या को लगातार इस फॉर्मेट में मौका दे रही है, मगर वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों में उन्हें मौका दिया गया और दोनों ही बार उन्होंने निराश किया। इसी के साथ उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। सूर्यकुमार यादव ने सुरेश रैना के 12 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, यह रिकॉर्ड है टीम इंडिया के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज द्वारा लगातार सबसे अधिक पारियों में अर्धशतक ना जड़ने का।
सुरेश रैना का नाम इस शर्मनाक रिकॉर्ड की सूची में 2010-11 के दौरान जुड़ा था जब उन्होंने 17 पारियां बिना अर्धशतक जड़े खेल दी थी। अब इस सूची में दूसरा नाम सूर्यकुमार यादव का भी जुड़ गया है। सूर्या को भी वनडे क्रिकेट में अर्धशतक जड़े इतनी पारियों हो गई है। ऐसे में अब सवाल उठने लगे हैं कि सूर्या को वनडे फॉर्मेट में अपनी चमक बिखेरने के लिए और कितने मौके लगेंगे? सूर्यकुमार यादव के वनडे करियर की बात करें तो, अभी तक खेले 25 वनडे मुकाबलों में उनके बल्ले से मात्र 23.8 की औसत के साथ 476 रन निकले हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 100.42 का रहा है। सूर्या ने वनडे क्रिकेट में एकमात्र अर्धशतक जड़ा है।
राहुल द्रविड़ ने भी दूसरे वनडे के बाद सूर्या को लेकर कहा 'देखिए, मुझे लगता है कि सूर्या वास्तव में एक अच्छा खिलाड़ी है। इसमें कोई संदेह नहीं है। उसके प्रदर्शन से पता चलता है, विशेष रूप से टी 20 क्रिकेट में, और यहां तक कि घरेलू क्रिकेट में, सफेद बॉल क्रिकेट में, उसने कुछ बहुत अच्छे प्रदर्शन किए हैं। दुर्भाग्य से, मैं सोचता हूं और यहां तक कि वह यह स्वीकार करने वाले पहले व्यक्ति होंगे कि उनके वनडे आंकड़े शायद उनके अपने उच्च मानकों या टी20 में उनके द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं, लेकिन वह शायद एकदिवसीय क्रिकेट के बारे में सीख रहे हैं।'

पाठको की राय