Wednesday, October 21st, 2026

क्रिप्टोकरेंसी के बाजार आज कैसा है BitCoin का प्रदर्शन

नई दिल्ली
 
BitCoin निवेशकों के लिए आज फिर अच्छी खबर आई है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाॅइन (BitCoin) आज भी 31,000 डाॅलर के ऊपर ट्रेड कर रही है। BitCoin की कीमतों में कल के मुकाबले आज 1% से अधिक की उछाल देखने की मिली। हालांकि, अपने आल टाइम हाई 69,000 डाॅलर से अभी यह क्रिप्टोकरेंसी काफी नीचे है। बता दें, मंगलवार की सुबह बिटक्वाॅइन की कीमतों में 7% से अधिक की तेजी देखने को मिली थी।
 
बिटक्वाॅइन के बाद दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। ईथर कल के मुकाबले 2% आकर ट्रेड कर रही है। वहीं, Shiba Inu की ताजा कीमतें भी 2% घट गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान क्रिप्टो करेंसी के बाजार में बहुत बदलाव देखने को नहीं मिला था।
 

BitsAir एक्सचेंज के फाउंडर कुणाल जगदले कहते हैं, 'डिजिटल टोकन के बाजार बिकावली के दौर से बाहर आ चुके हैं ऐसे में बिटक्वाॅइन की कीमतें 31,000 डाॅलर के ऊपर रहने में सक्षम हैं। 18 महीने के नीचले स्तर पर पहुंचने के बाद पिछले कुछ सेशन में कीमतों में सुधार देखने को मिला है।'

 

 

#BitCoin

Source : Agency

पाठको की राय