Sunday, October 25th, 2026

कितना खतरनाक है डेल्टा प्लस वैरिएंट 8 राज्यों में मिला

नई दिल्ली

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर (Coronavirus Second Wave) का प्रकोप धीरे-धीरे कम होने लगा है और नए मामलों में बड़ी कमी आई है, लेकिन इस बीच कोविड-19 का नया वैरिएंट डेल्टा प्लस (Covid-19 Delta Plus Variant) अपने पैर पसारने लगा है. देश के 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के करीब 40 मामले सामने आ चुके हैं.

अब तक इन 8 राज्यों में मिला डेल्टा प्लस वैरिएंट

कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट (Coronavirus Delta Plus Variant) के अब तक 40 मामले सामने आ चुके हैं और यह 8 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंच चुका है. डेल्टा प्लस वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं और अब तक 21 लोग संक्रमित हो चुके हैं. इसके अलावा मध्य प्रदेश में छह, केरल और तमिलनाडु में तीन-तीन, कर्नाटक में दो और पंजाब, आंध्र प्रदेश और जम्मू में एक-एक मामले सामने आए हैं.

मध्य प्रदेश में डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित महिला की मौत

रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट (Delta Plus Variant in Ujjain) से दो लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से एक महिला की 23 मई को मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि महिला ने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाया था. जबकि एक अन्य महिला डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित होने के बावजूद अब ठीक हो गई है और पूरी तरह स्वस्थ है.

डेल्टा प्लस वेरिएंट क्या है?
यह नया स्वरूप डेल्टा प्लस (एवाई.1) भारत में सबसे पहले सामने आए डेल्टा (B.1.617.2) में म्यूटेशन से बना है। इसके अलावा K41N नाम का म्यूटेशन जो दक्षिण अफ्रीका में बीटा वेरिएंट में पाया गया था उससे भी इसके लक्षण मिलते हैं। इसलिए यह ज्यादा खतरनाक है। 

क्या इस पर वैक्सीन काम नहीं करती है?
भारत के शीर्ष विषाणु विज्ञानी और इंडियन सार्स-कोव-2 जीनोम सिक्वेंसिंग कंसोर्टियम के पूर्व सदस्य प्रोफेसर शाहिद जमील ने कहा है कि डेल्टा प्लस वेरिएंट वैक्सीन और इम्युनिटी दोनों को चकमा दे सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि डेल्टा प्लस में वे सारे लक्षण हैं जो डेल्टा वेरिएंट में थे। साथी ही बीटा वेरिएंट के लक्षण भी इसमें हैं। हमें पता है कि वैक्सीन का असर बीटा वेरिएंट पर कम है। बीटा वेरिएंट वैक्सीन को चकमा देने में अल्फा और डेल्टा वेरिएंट से ज्यादा तेज है। हालांकि, सरकार ने अध्ययनों के हवाले से कहा है कि डेल्टा वेरिएंट पर कोविशील्ड और कोवैक्सीन प्रभावी है। 

 

#डेल्टा प्लस वैरिएंट

Source : Agency

पाठको की राय