Monday, October 19th, 2026

पथराव के आरोपितों के मकान तोड़े, मिले अवैध हथियार

मनावर
 मनावर में गुरुवार को शौर्य संचलन के समापन के बाद सिंघाना रोड़ वाहनों में तोड़फोड़ व पथराव की घटना को लेकर 28 लोगों के खिलाफ हुई नामजद रिपोर्ट की गई थी। शनिवार को राजस्व विभाग व पुलिस प्रशासन ने मनावर के इसिहास में सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए जिन आरोपियों ने पथराव किया उनके मकानों को जमीदोज करने में अहम भूमिका निभाई। जिससे आगे कोई भी असामाजिक तत्व नगर की फिजा ना बिगाड़े। मकान तोड़ने से पूर्व जांच में अवैध हथियार भी मिले जिसमे फरसा तलवार व अन्य हथियार थे।

 

शनिवार सुबह 11 बजे एडिश्नल एसपी देवेंद्र पाटीदार, एसडीएम शुभांगी जोशी, एसडीपीओ धीरज बब्बर, थाना प्रभारी ब्रजेश मालवीया, तहसीलदार आर सी खतेडिया, नायब तहसीलदार सरिता गाम्मड ने अन्य थानों के थाना प्रभारी, पुलिस जवानों, नगरपालिका कर्मचारियों, कामगारों, पुलिस जवानों के काफिले के साथ चिह्नित किए गए मकानों में नाला प्रांगण से लगा गली में एक तीन मंजिला मकान को पोकलेन मशीन से गिरा कर पूरी तरह नष्ट कर दिया।

 

गौरतलब है कि मनावर के इसिहास में प्रशासन की यह सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। एडिश्नल एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि गत दिवस नगर में माहौल बिगाड़ने वाले अपराधियों के मकानों को तोड़ने की कार्यवाही की गई ये मकान भी अवैध रूप से भी बना हुआ था। वही एसडीएम शुभांगी जोशी ने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्यवाही नगर में जारी रहेगी।

 

#आरोपितों के मकान तोड़े

Source : Agency

पाठको की राय