Tuesday, October 20th, 2026

नवसृजन मंच का घर-घर तिरंगा अभियान,राज्यपाल सहित गणमान्य जन भी मुहिम से जुड़े

रायपुर
धार्मिक त्योहारों की ही तरह राष्ट्रीय पर्व भी घर-घर का त्योहार बने इस मुहिम को लेकर संस्था नवसृजन मंच घर-घर तिरंगा अभियान चला रही है जिसे काफी अच्छा समर्थन सभी वर्ग के लोगों का मिल रहा है। राज्यपाल अनुसुईया उइके,पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमनसिंह भी इस मुहिम में जुड़ चुके हैं।

संस्था नवसृजन मंच द्वारा एक अभिनव पहल आरम्भ की गई जिसमें हम अपने घर की छत पर या आंगन में ध्वजारोहण अपने परिवार के साथ करे जिसके लिए हेश टेग घर घर तिरंगा अभियान को सोशल प्लेटफार्म में ट्रोल किया जा रहा है साथ ही वेब मीटिंग के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगो को प्रेरित किया जा रहा है इस अभियान को जन जन तक पहुचाने प्रदेश के गणमान्य जनों के अपील संदेश को भी माध्यम बनाया जा रहा है प्रदेश की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके  द्वारा इस संदर्भ में आम जनता के लिए संदेश जारी किया गया है साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ,विधायक विकास उपाध्याय सहित प्रदेशभर में काम करने वाली सामाजिक संस्थाए  शिक्षकगण मोहल्ले और कालोनियों की समितियों को अभियान से जोड़ा जा रहा है । 26 जनवरी को सुबह 9 से 10 बजे के बीच घर घर मे तिरंगा फहराया जाना है तथा राष्ट्रगान जन गण मन के गान के साथ परिवार वालो के बीच राष्ट्रीय पर्व मनाया जाएगा.

संस्था नवसृजन मंच के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया की हम सभी अपने धार्मिक पर्व घर घर मे मनाते है लेकिन हमारे राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त व 26 जनवरी सिर्फ सरकारी आयोजनों तक ही सीमित है जबकि यह पर्व हमारे सारे पर्वो से बड़े है इसलिए यह एक पहल की जा रही है जिससे की प्रत्येक घर मे राष्ट्रीय पर्व ध्वजारोहण के साथ ही धूमधाम से मने। 15 अगस्त और 26 जनवरी घर घर का त्योहार हो यह भाव मन मे आये इस हेतु सँस्था की मुहिम सिर्फ छ्त्तीसगढ़ ही नही बल्कि देशभर में अन्य राज्यो में वहां कार्य करने वाली संस्थाओं के माध्यम से निरंतर जारी है सन्स्था नवसृजन मंच के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, देवाशीष मुखर्जी, कांतिलाल जैन श्रीमती सुनीता चंसोरिया, डॉ भारवी वैष्णव, राजेश साहू, किशोर महानन्द, अमर बन्सल, मनोज जैन, डॉ प्रीति सतपथी, नरेश नामदेव, डॉ यूलेन्द्र राजपूत, पदमा शर्मा, डॉ रश्मि चावरे, नेहा ठाकुर, डॉ तृष्णा साहू, सौरभ कोतु, वंदना राठौर, विदया पांडेय सहित सन्स्था नवसृजन मंच से जुड़े सदस्यगण अभियान को गति देने में लगे है।

 

Source : Agency

पाठको की राय