बरसात के मौसम में काम तेल में बनाये गरम-गरम पकौड़े
बरसात के मौसम में गरम-गरम पकौड़े खाने का अपना अलग ही मजा है। जब बाहर रिमझिम बारिश हो और घर पर प्याज, पालक, आलू या मटर के पकौड़े बने हो तो क्या ही कहना। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि घर में पकौड़े बनाते समय यह बहुत ज्यादा तेल सोख लेते हैं, जो हमारे सेहत के लिए तो हानिकारक होता ही है। साथ ही स्वाद में भी अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में लोगों का सवाल रहता है कि कैसे हम कम तेल में पकौड़े बनाएं और ऐसा क्या करें जिससे यह पकौड़े कम तेल सोखें? तो इसे लेकर आज हम आपको बताते हैं जरूरी टिप्स जो आपको किसी भी तरह के पकौड़े बनाते समय बहुत काम आने वाली है...
पकौड़े बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है तेल का तापमान। अगर तेल बहुत ज्यादा गर्म हुआ तो पकौड़े ऊपर से तो पक जाएंगे लेकिन अंदर से कच्चे रह जाएंगे, जो पेट दर्द की समस्या पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा अगर तेल बहुत ज्यादा ठंडा हुआ तो यह बहुत ज्यादा तेल पिएगा, इसलिए आपको पकौड़े तलने के लिए तेल को हमेशा मीडियम हॉट रखना चाहिए। मीडियम हॉट तेल को जांचने के लिए आप एक लकड़ी को तेल में डुबोकर देखें अगर तुरंत इसमें से बुलबुले निकलने लगते हैं तो इस समय आप तेल में पकौड़े डाल सकते हैं।
दूसरा और सबसे जरूरी तरीका यह है कि जवाब पकौड़े तले तो उसमें एक चौथाई चम्मच नमक डाल दें। ऐसा करने से आप देखेंगे कि जब आप तेल में पकौड़े डालेंगे तो यह पकौड़े बिल्कुल भी तेल अब्जॉर्ब नहीं करेंगे और आसानी से तल भी जाएंगे। ऐसे में आप पकौड़े तलने से पहले इसमें थोड़ा सा नमक जरूर डालें।
पकौड़े को तलने के बाद हमेशा इन्हें किसी अब्जॉर्बेंट पेपर या टिशू पेपर पर निकालकर रखें, क्योंकि इससे पकौड़ो का जो अतिरिक्त तेल होगा वह पेपर में निकल जाएगा और आप कम तेल वाले पकौड़े इंजॉय कर सकेंगे। लेकिन याद रखें कि कभी भी न्यूजपेपर पर हमें पकौड़े नहीं निकालने चाहिए, क्योंकि न्यूजपेपर की इंक सेहत के लिए हानिकारक होती है और पकौड़े इसमें डालने से यह इंक इसमें चली जाती है।

पाठको की राय