भट्ठी में ब्लास्ट होने से गिरा गर्म लोहा, दो मजदूरों की मौत
रायपुर। कपसदा स्थित फॉर्च्यून मैटेलिक लिमिटेड फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे इसी दौरान कल देर रात भट्टी में ब्लास्ट हो गया और उस समय काम कर रहे इलेक्ट्रीशियन कपिल कुमार 48 वर्ष और हेल्पर भूपेंद्र पटेल 28 वर्ष पर गर्म लोहा गिर जाने के कारण वे उसमें दम गए और घटनास्थल पर ही दोनों ही मौत हो गई। फिलहाल धरसींवा पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार की देर प्रान्त कपसदा स्थित फॉर्च्यून मैटेलिक लिमिटेड फैक्ट्री में इलेक्ट्रीशियन कपिल कुमार 48 वर्ष और हेल्पर भूपेंद्र पटेल 28 वर्ष काम कर रहे थे। इस दौरान भट्टी में ब्लास्ट हो गया और गर्म लोहे के नीचे दोनों दब गए और घटनास्थल ही उनकी मौत हो गई। वहां कार्य कर रहे अन्य मजदूरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हो सकें। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना धरसींवा पुलिस को दी और सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची और शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में बिहार के रहने वाले कपिल कुमार और पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के रीवा में रहने वाले भूपेंद्र पटेल की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

पाठको की राय