Tuesday, October 20th, 2026

 अब नर्मदापुरम के नाम से जाना जाएगा,होशंगाबाद रेलवे स्‍टेशन

नर्मदापुरम

 पश्चिम मध्य रेलवे ने मध्यप्रदेश स्थित होशंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर नर्मदापुरम कर दिया है। डब्ल्यूसीआर ने शनिवार को एक सर्कुलर जारी कर होशंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन कर दिया है। साथ ही होशंगाबाद से अब नर्मदापुर रेलवे स्‍टेशन होने के बाद उसका कोर्ड एचबीडी की जगह एनडीपीएम लिखा जाएगा।


बता दें कि पिछले साल 8 फरवरी 2022 को नर्मदा जयंती समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम करने की घोषणा की थी। इसके बाद शहर और जिले का तो नाम बदल दिया था, लेकिन केंद्र सरकार के अधीन विभागों के पास नर्मदापुरम का आदेश नहीं पहुंचा था। कई महीने तक केंद्रीय विभागों के उन दफ्तरों में होशंगाबाद नाम ही लिखा रहा। अब रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर होशंगाबाद की जगह नर्मदापुरम नाम किया गया है।


नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 75 किलोमीटर दूर है। बता दें कि होशंगाबाद संभाग का नाम बदलकर नर्मदापुरम संभाग, होशंगाबाद जिले का नाम बदलकर नर्मदापुरम जिला और होशंगाबाद शहर का नाम बदलकर नर्मदापुरम शहर पहले ही किया जा चुका है।

 

 

#Narmadapuram

Source : Agency

पाठको की राय