Saturday, October 24th, 2026

नर्मदापुरम में भीषण सड़क हदसा, 5 की मौत, 6 घायल, सभी के सिर में चोट

 नर्मदापुरम

नर्मदापुरम में टवेरा कार सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 11 युवकों को चोट आई। पिपरिया अस्पताल लाते-लाते 5 युवकों ने दम तोड़ दिया। 6 युवक घायल हैं, जिन्हें रात में ही नर्मदापुरम के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 2 बजे पिपरिया में साड़िया रोड पर हुई। मृतकों में 3 पिपरिया, 1 बरमान, नरसिंहपुर निवासी है। 5वें की पहचान नहीं हो पाई है।

पिपरिया सिटी थाने के एसआई एमएस बट्टी ने बताया कि घायलों को गाड़ी के कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। पुलिस मौके पर है। मामले की जांच की जा रही है।

 मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला पिपरिया के सांडिया गांव का है। रात को दो बजे सभी शादी समारोह से साड़िया से पिपरिया लौट रहे थे। पचलारा साडिया के बीच में गाड़ी असंतुलित होकर सीधे सड़क से नीचे उतर गई और एक एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में पांच लोगों मौत हो गई। वहीं 5 लोगों की हालत गंभीर है। मरने वालों में 3 पिपरिया, एक-एक बरमान नरसिंहपुर है। पांचवें की पहचान नहीं हो पाई है। पिपरिया पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

 

#accident

Source : Agency

पाठको की राय