Saturday, October 24th, 2026

जलालगढ़ में भीषण सड़क हादसा नौ मजदूरों की मौत, पांच गंभीर

जलालगढ़

पूर्णिया जिले के जलालगढ़ में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां सिलीगुड़ी से जम्मू कश्मीर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे नौ मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच की हालत गंभीर है। दो घायलों की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है। उन्हें रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक पर बोरिंग का लोड था और इसमें 16 मजदूर सवार थे। घटना की सूचना मिलने के बाद लालगढ़ थाने की टीम राहत एव बचाव कार्य में जुट गई है।

वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इससे पहले पश्चिमी चंपारण के बगहा जिले में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कुछ लोग घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए अस्पता में भर्ती कराया गया था। परिवार जिस कार में सवार था वह पेड़ से टकरा गई थी। इससे कार के परखच्‍चे उड़ गए थे। कार सवार वाल्‍मीकिनगर से लौट रहे थे। 

 

#नौ मजदूरों की मौत

Source : Agency

पाठको की राय