Tuesday, October 20th, 2026

राज्यपाल से छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव होरा ने की भेंट

रायपुर
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव गुरूचरण सिंह होरा ने भेंट की और राज्यपाल को अपनी सुपुत्री के सगाई कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण दिया। होरा ने राज्यपाल को बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षि कश्यप और मालविका की उपलब्धि के बारे में जानकारी दी और बताया कि वे छत्तीसगढ़ से जुड़ी हुई है। उन्होंने हाल ही में बैडमिंटन खेल में उल्लेखनीय उपलब्धि सफलता हासिल की है। राज्यपाल ने उन खिलाडि?ों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

 

Source : Agency

पाठको की राय