भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है Honor Band 6
ऐसा लग रहा है कि Honor Band 6 को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा. क्योंकि, इसके लिए एक डेडिकेटेड पेज फ्लिपकार्ट पर जारी कर दिया गया है. इस स्मार्ट फिटनेस बैंड को पिछले साल नवंबर में चीन में लॉन्च किया गया था. ये बैंड AMOLED डिस्प्ले, हार्ट रेट मॉनिटर और 14 दिन तक की बैटरी के साथ आता है.
Honor Band 6 के लिए फ्लिपकार्ट पर जो पेज जारी किया गया है उसमें इस अपकमिंग बैंड मेजर स्पेसिफिकेशन्स को बताया गया है. हालांकि, लॉन्च डेट या फिटनेस बैंड की कीमत को लेकर कुछ नहीं कहा गया है. लेकिन, चूंकि पेज जारी कर दिया गया है. ऐसे में पूरी संभावना लग रही है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा.
Honor Band 6 की कीमत की बात करें तो फिलहाल कंपनी ने इसकी भारतीय कीमत को लेकर कोई हिंट नहीं दिया है. हालांकि, चीन में इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट को CNY 249 (लगभग 2,800 रुपये) और NFC वेरिएंट को CNY 289 (लगभग 3,300 रुपये) में लॉन्च किया गया था. भारत में भी इसकी कीमत इसी के आसपास रखी जा सकती है.
ये बैंड 1.47-इंच कलर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है. कंपनी ने इसमें ऑल-डे हार्ट रेट मॉनिटरिंग के लिए TruSeen 4.0 टेक्नोलॉजी भी दी है. साथ ही ब्लड ऑक्सीजन लेवल चेक करने के लिए SpO2 सेंसर भी दिया गया है.
Honor Band 6 में बिल्ट-इन स्लीप मॉनिटर भी दिया गया है. कंपनी ने इसमें 10 वर्कआउट मोड्स भी दिए हैं. ये बैंड 6 वर्कआउट मोड्स को ऑटोमैटिकली डिटेक्ट भी कर लेता है.
Honor Band 6 50 मीटर तक वाटर रेसिस्टेंस भी है. यानी स्विमिंग के दौरान भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. इसकी बैटरी 180mAh की है और यहां फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है. कंपनी का दावा है कि इसे सिंगल चार्ज में 10 दिन तक हेवी यूज करते हुए भी चलाया जा सकता है. दावा ये भी है कि इसे महज 5 मिनट चार्ज कर दो दिन तक चलाया जा सकता है.

पाठको की राय