Friday, October 23rd, 2026

अति वरिष्ठ नागरिकों को घर पहुंच वैक्सीन लगाऐं - रिजवी

रायपुर
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मीडिया प्रमुख तथा वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल अहमद रिजवी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि कोरोना की वैक्सीन जो पूरे प्रदेश में युद्धस्तर पर लगाई जा रही है उस प्रक्रिया के तहत अति वरिष्ठ नागरिकों को जैसे 70 वर्ष से ऊपर आयु के कमजोर अशक्त व्यक्तियों को जो आसानी से वैक्सीन सेन्टर तक जाने में असहज महसूस करते हैं, उन्हें घर पहुंच वैक्सीन लगाने की सुविधा उपलब्ध कराऐं तथा इस मानवीय पहल की शुरूआत छत्तीसगढ़ से प्रारंभ किया जाए। इस प्रक्रिया से पूरे प्रदेश एवं वरिष्ठ नागरिकों में अच्छा संदेश जाऐगा।

रिजवी ने कहा है कि नशाबंदी के वादे को दरकिनार कर शराबखोरों को मदिरा की घर पहुंच सेवा सरकार प्रारंभ करने जा रही है। होम डेलिवरी से घर-घर शराब पहुंचाने से कहीं ज्यादा कारगर पहल होगी कि वरिष्ठ नागरिकों को उनके घरों में जाकर वैक्सीन लगाई जाए। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अवश्य कुछ कम हुई है परन्तु लाकडाऊन अभी हटाना उचित नहीं होगा।

 

#रिजवी

Source : Agency

पाठको की राय