Tuesday, October 20th, 2026

घरेलू उपाय से पिचके हुए गालो को बनाये भरा हुआ


आजकल कुछ लोगों को टोंड फेस चाहिए होता है तो वहीं कुछ लोग चबी फेस की चाहत रखते हैं। अगर आपको भी पिचके हुए गाल पसंद नहीं हैं और आप चबी लुक के साथ फूले हुए गाल चाहते हैं तो यहां आपको हम कुछ ऐसी टिप्स देने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आपके गाल भर जाएंगे और आपका चेहरे भरा  हुआ नजर आने लगेगा।

पिचके गाल फुलाने के उपाय

  • चेहरे को मोटा करने के लिए आपको डेली फेस एक्सरसाइज करनी चाहिए। भरा हुआ चेहरा पाने के लिए आप मुंह बंद करके हवा भरें, इसके बाद हवा को धीरे-धीरे बाहर निकालें। इस एक्सरसाइज को रोजाना करने से असर जल्दी दिखने लगेगा।
  • चेहरे की स्किन हाइड्रेट दिखेगी तो आपका चेहरा भरा हुआ लगेगा। ऐसे में एलोवेरा जेल फायदेमंद साबित होता है। आप रोजाना एलोवेरा का इस्तेमाल करें, यह स्किन को हाइड्रेट करने के साथ झुर्रियों को भी कम करता है। एलोवेरा जेल से सर्कुलर मोशन में मसाज करने से आपका चेहरा कुछ ही दिनों में भरा हुआ दिखने लगेगा।
  • आप चेहरे को चबी बनाने के लिए अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखें। अपनी डाइट में सेब को जरूर शामिल करें। सेब खाने से कोलेजन बढ़ता है और स्किन बेहतर होती है। सेब को खाने के अलावा आप इसे चेहरे पर लगा भी सकते हैं। इसके लिए सेब को कद्दूकस करें और फिर इससे चेहरे की मसाज करें। 10 मिनट के बाद साफ पानी से चेहरा धोएं।
  • आप चेहरे पर शहद भी लगा सकते हैं। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, इसके इस्तेमाल से स्किन बेहतर होती है और चेहरा हाइड्रेट होता है। शहद को आप फेस पैक की तरह लगा सकते हैं और 10 मिनट के बाद साफ पानी से धो सकते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय