Monday, October 19th, 2026

"घरेलू उपायों से प्राकृतिक रूप से चमकेगा बाल

पपीते के साथ दही

दो मुंहे बाल बेहद ही बेकार लगते हैं. बालों से महिलाओं की खूबसूरती निखार कर आती है. अगर आपको घरेलू उपायों से अपने बालों को ठीक करना है तो आपको पपीते के साथ दही को मिलाकर अपने बालों में लगाना चाहिए.

सिर की अच्छे से मसाज

दो मुंहे बालों में तेल ना लगाने की वजह से भी हो सकते हैं. आपको हफ्ते में 3 बार सिर की अच्छे से मसाज करनी चाहिए. इसको करने से सिर को भी काफी आराम मिलता है.

एलोवेरा

एलोवेरा को भी आप बालों में लगा सकते हैं. इसको लगाने से बाल शाइनी हो जाते हैं और बालों में एक अलग ही चमक नजर आती है. दो मुंहे बालों को भी झट से दूर कर देते हैं.

केला

केला आपके बालों के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है. इसको लगाने से सिर की अच्छे से सफाई भी हो जाती है. इसको लगाने से दो मुंहे बाल भी दूर हो जाते हैं. केले में आयरन, विटामिन ए होता है जो बालों को हेल्दी रखता है.

शहद और दही का हेयर मास्क

शहद और दही का हेयर मास्क लगाएं भी आपको हफ्ते में दो बार लगाना चाहिए. इससे आपके बाल बेजान नहीं होती हैं. आपको सॉफ्ट और शाइनी बाल दिलाने में ये काफी मास्क काफी मददगार होता है.  

 

 

Source : Agency

पाठको की राय