डेनिम कपड़ों पर रंग के दाग को हटाने के लिए होम रेमेडीज
होली खेलने के लिए हमेशा वाइट कॉटन का कपड़ा ही पहनना चाहिए. क्योंकि ड्राई क्लिनिंग से कपड़े को दोबारा साफ करना बहुत आसान होता है. लेकिन यदि आपने डेनिम पहनकर रंग खेलने की गलती कर दी है तो इसे फेंकने की जरूरत नहीं है.
इसमें कोई दोराय नहीं है कि डेनिम से कलर दाग निकालना मुश्किल होता है लेकिन नामुमकिन बिल्कुल नहीं है. खासतौर पर यदि आपके किचन में ये 3 नेचुरल क्लीनजर मौजूद है. वैसे तो डेनिम एक हार्ड फेब्रिक होता है, लेकिन फिर भी इसे केमिकल वाले क्लीनर से धोने की भूल नहीं करनी चाहिए. क्योंकि इससे जींस के फैड होने का खतरा रहता है. ऐसे में डेनिम पर लगे दागों को हटाने के लिए हमेशा घरेलू उपायों को करना ही सेफ समझा जाता है.
नींबू
नींबू एसिडिक नेचर का होता है, जिसके कारण यह दागों को निकालने में काफी प्रभावी ढंग से काम करता है. ऐसे में डेनिम पर लगे रंग के दाग को निकालने के लिए इस पर 15 से 20 मिनट के लिए नींबू को लगाकर छोड़ दें. फिर पानी से धीरे-धीरे इसे रगड़कर जाएं. ऐसा करने से सारा रंग निकल जाता है.
विनेगर
किचन में विनेगर का इस्तेमाल कुकिंग के लिए होता है इससे तो हर को वाकिफ है लेकिन इसकी मदद से कपड़े पर लगे दागों से भी छुटकारा पाया जा सकता है, इसकी जानकारी काफी कम लोगों को होती है. ऐसे में डेनिम पर लगे दाग को हटाने के लिए इस 10 मिनट तक विनेगर और पानी के घोल में भिगोकर छोड़ दें. फिर डिटर्जेंट के पानी में धोकर धूप में सूखा लें.
बेकिंग सोडा
डेनिम पर लगे रंग को निकालने के लिए आप बेकिंग सोडा और विनेगर के घोल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. किचन में इस्तेमाल होने वाली ये दोनों ही चीजें नेचुरल क्लीनजर है. ऐसे में एक ब्रश की मदद से इस घोल को दाग पर लगाएं और धीरे-धीरे इसे कुछ तक रगड़ने के बाद पानी से धो लें

पाठको की राय