Friday, October 23rd, 2026

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि पर्व की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि पर्व एवं माता उपासना की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मंत्री साहू ने कल सात अक्टूबर से शुरू हो रहे नवरात्रि पर्व पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। शारदीय नवरात्रि पर्व पर बधाई देते हुए साहू ने कहा है कि नवरात्रि में नौ दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति-भाव के साथ श्रद्धालु शक्ति स्वरूपा मां देवी दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के सम्मान का पर्व नवरात्रि सही मायनों में पूजा-आराधना के साथ महिलाओं के प्रति मान-सम्मान से सार्थक होगी।

 

#Home Minister Tamradhwaj

Source : Agency

पाठको की राय